टेलीग्राम एप पर युवक से निवेश के नाम पर धोखाधड़ी 1.10 लाख ऐंठे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टेलीग्राम एप पर युवक से निवेश के नाम पर धोखाधड़ी 1.10 लाख ऐंठे। शहर में एक युवक से टेलीग्राम ऐप पर निवेश के नाम पर 1 लाख 10 हजार की साइबर ठगी का प्रकरण पुलिस में दर्ज हुआ है।
मंडोर पुलिस ने बताया कि 8 मील बारली मंडावता निवासी प्रमोद गौड़ पुत्र किशोरीलाल ने रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि साइबर ठगों ने टेलीग्राम के जरिए निवेश में मुनाफे का झांसा देकर उससे अलग-अलग किश्तों में रकम ट्रांसफर करवा ली। बाद में रकम लौटाने के नाम पर और पैसे की मांग की गई और फिर संपर्क बंद कर दिया गया।
जोधपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम घोषित
गत 4 अक्टूबर को टेलीग्राम ऐप के माध्यम से उससे निवेश के संबंध में संपर्क किया गया। बातचीत के बाद उसे निवेश पर लाभ का भरोसा दिलाकर रुपए ट्रांसफर करवाए गए। पुलिस को दी रिपोर्ट में अलग-अलग लेनदेन के जरिए 2,900 रुपए, 9,800 रुपए और 39,000 रुपए सहित कुल 1,10,700 रुपए की राशि ठगे जाने की बात कही गई है।
निवेश की राशि लौटाने का झांसा
पीडि़त के अनुसार बताया है कि साइबर ठगों ने पहले निवेश की रकम वापस करने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में और पैसे की मांग करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने पीडि़त से संपर्क बंद कर दिया।
