Doordrishti News Logo

बेटे से मिलने अमेरिका गई,चोरों ने सेंध लगाकर सोना चांदी और नगदी चुराई

सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो युवक

जोधपुर,शहर के महामंदिर स्थित रूपनगर में एक बंद मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से सोने चांदी के बर्तन के साथ 50 हजार की नगदी आदि चोरी कर ले गए। इस बारे मेें भवन मालकिन के भाई की तरफ से महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक गेट से निकलते देखे गए हैं। पुलिस अब इनकी पहचान कर तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें- Transgender Certificate camp : समुदाय के लिए प्रमाण पत्र एवं वोटर कार्ड शिविर

महामंदिर पुलिस ने बताया कि पावटा सी रोड स्थित गली नंबर 5 में ए-1 में रहने वाले नरपत सिंह पुत्र नारायण सिंह कच्छवाहा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उनकी बहन का एक मकान रूपनगर पावटा में है। तकरीबन चार महिने पहले उनकी बहन बेटे से मिलने अमेरिका गई हुई है। इस बीच घर सूना पड़ा है और आस पास के लोगों को संभालने के बोला गया है।

मंगलवार को पड़ौसी ने सूचना दी कि घर का कूंटा टूटा पड़ा है। इस पर नरपतसिंह ने अपने जीजा भरत सिंह को फोन कर सूचना दी। बताया गया कि घर से अज्ञात चोर सोने चांदी के बर्तन के साथ 40-50 हजार की नगदी और डीवीआर चोरी कर गए। कैमरों की पड़ताल में देखा गया कि दो युवक घर के गेट से निकले है। महामंदिर पुलिस ने बताया कि नकबजनों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। अन्य चोरी गए सामान के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026