जोधपुर, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष भीमसिंह कासनिया के जोधपुर पहुंचने पर सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। साथ में कृतिका चौधरी प्रदेश सचिव महिला मोर्चा (इंटक) भी थी। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष भीमसिंह कालनिया ने कहा कांग्रेस को धरातल पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता के बीच जाकर सीधा संवाद करना बेहद जरूरी है। इसी बीच इंटक नेता कासनिया ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश मुख्य महासचिव के पद पर इकबाल अहमद खान को प्रदेश मुख्य महासचिव तथा जोधपुर निवासी हरि प्रकाश माथुर को प्रदेश सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार तोहिद अहमद खान को जोधपुर जिला मुख्य महासचिव, अब्दुल रसीद को जिला प्रभारी बनाया गया है। महिला मोर्चा में कृतिका चौधरी को प्रदेश महिला सचिव, अन्जना फिलिप्स को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। भंवरसिंह पंवार को जिला प्रभारी नागौर, मोहम्मद अली को जिला सचिव जोधपुर, निशा सिंह शेखावत को प्रदेश प्रभारी (महिला), अंकिता झा को जिला प्रभारी (महिला) अजमेर तथा रामजी तिवारी को जिला प्रभारी (पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ) बनाया गया है।
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

