पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जोधपुर जिले के खेड़ापा पुलिस थाना क्षेत्र में नाबालिग के दुष्कर्म और उसके बाद बच्चे को जन्म देने के मामले में जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दूसरी ओर इस मामले को राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने गंभीरता से लेने के साथ प्रसंज्ञान लिया है और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है। अस्पताल प्रशासन से पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। दूसरी ओर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धनपत गुर्जर के नेतृत्व में सदस्य लक्ष्मण परिहार,शशि वैष्णव और विक्रम सरगरा अस्पताल पहुंचे, तथा पीड़िता से जानकारी लेने के साथ मौके पर मौजूद जांच अधिकारी धर्मेंद्र डूकिया से भी इस मामले में और गहन पड़ताल करने के लिए कहा। अस्पताल प्रशासन से भी पीड़िता के बारे में जानकारी ली है।
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

