Doordrishti News Logo

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी

जोधपुर,आगामी प्रस्तावित इंदिरा गाधी नहर बंदी व ग्रीष्मकाल के लिये जल भण्डारण तथा फिल्टर प्लांट पम्प हाउस,पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 31अक्टूबर को रात 8 बजे से 1 नवम्बर रात 8 बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस तथा 31 अक्टूबर को रात्रि 12 बजे से 1 नवम्बर रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस तथा 1 नवंम्बर को प्रात: 8 बजे से 2 नवंबर प्रात: 8 बजे तक झालामण्ड एवं तखत सागर फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बन्द रहेगी। अत: जोधपुर शहर के कायलाना,चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 1 नवम्बर को होने वाली जलापूर्ति 2 नवंबर को तथा 2 नवंबर को होने वाली जलापूर्ति 3 नवम्बर को की जाएगी।

ये भी पढ़ें- त्योहार के बाद सावों का सीजन,सोने चांदी के दाम बढने लगे

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता एवं तस कार्यालय अधीक्षण अभियंता नगर वृत जयेन्द्र सिंह मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रों में 1 नवंबर को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 2 नवम्बर को की जाने वाली जलापूर्ति 3 नवंबर एवं 3 नवंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 4 नवंबर को होगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026