Doordrishti News Logo

सरदारपुरा में नकली ब्रांडेड कपड़ों का गोदाम पकड़ा 2200 पीस जब्त

लीवाईस,टोमी हिलफिगर और कैलवीन क्लीन के नाम पर नकली कपड़ों की बिक्री का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरदारपुरा में नकली ब्रांडेड कपड़ों का गोदाम पकड़ा 2200 पीस जब्त। शहर की सरदारपुरा पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली कपड़ों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रथम बी रोड स्थित एक दुकान-गोदाम पर दबिश दी।

पुलिस ने मौके से लीवाईस,टोमी हिलफिगर और कैलवीन क्लीन ब्रांड के करीब 2200 नकली कपड़े बरामद किए।
पुलिस के अनुसार कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधियों से मिली सूचना के आधार पर एसीपी पश्चिम भजनलाल जांगिड़ के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मन्नत कलेक्शन नामक दुकान/गोदाम की तलाशी के दौरान नकली जींस पैंट, शर्ट,लोअर,टी-शर्ट और अंडरगारमेंट्स मिले,जिन पर संबंधित ब्रांडों के नाम के लेबल लगे हुए थे।

जोजरी नदी में गंदा पानी डालने जा रहा सीवर टैंकर जब्त

पुलिस ने दुकान संचालक पाल गांव बोरानाडा निवासी जितेंद्र जैन के खिलाफ ब्रांडेड कंपनियों के नाम का कथित रूप से बिना अनुमति इस्तेमाल करने के मामले में धारा 318(4) बीएनएस तथा ट्रेडमार्क अधिनियम की धारा 102,103 और 104 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई में सरदारपुरा थानाधिकारी किशनलाल सहित पुलिस टीम शामिल थी।