Doordrishti News Logo

बड़े मुनाफे का प्रलोभन देकर 6.10 लाख की ठगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बड़े मुनाफे का प्रलोभन देकर 6.10 लाख की ठगी। निकटवर्ती बनाड़ स्थित नादड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को शातिर ने बड़े मुनाफे का प्रलोभन देकर 6.10 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीडि़त के पुत्र की तरफ से अब बनाड़ थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी गई है।

मामला इस साल जुलाई का है। बनाड़ पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि नांदड़ी स्थित निजी स्कूल के पीछे रहने वाले जसपाल सिंह की तरफ से धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता कुशवीर सिंह को 7 जुलाई 26 को किसी शख्स ने ऑन लाइन इंवेस्टमेंट के नाम पर अपने झांसे में लिया।

सरदारपुरा में नकली ब्रांडेड कपड़ों का गोदाम पकड़ा 2200 पीस जब्त

उनसे बड़े मुनाफे की बात की गई। तकरीबन 28 जुलाई तक उसके पिता से शातिर ने अलग अलग किश्तों में छह लाख दस हजार रुपए ऐंठ लिए। बाद में न तो मूल रकम को लौटाया और न ही मिलने वाला मुनाफा दिया गया। बनाड़ पुलिस अब जांच में जुटी है।