मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार
स्थाई वारंटी,चार साल से था फरार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार। कमिश्ररेट की झंवर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक प्रकरण में चार साल से फरार चल रहे आरोपी को चित्तौडग़ढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी हो रखा था। वह वर्ष 2022 से फरार था।
झंवर थाना प्रभारी एसआई गोविंद सिंह ने बताया कि चितौडग़ढ़ के निंबाहेड़ा कोतवाली स्थित मरजीवी निवासी दिनेश पुत्र केसुराम आंजणा के खिलाफ वर्ष 2022 में झंवर थाने में मादक पदार्थ तस्करी का प्रकरण दर्ज हो रखा था। वह चार साल से वांटेड था और स्थाई वारंट जारी हो रखा था।
माल लदान में जोधपुर मंडल 40 फीसदी बढ़ोतरी के साथ जोन में अव्वल
उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम एएसआई भीमसिंह,कांस्टेबल काना राम,रमेश,गंगाराम,गोपाल सिंह एवं हरकेश की गठित की गई। पुलिस की टीम चित्तौडग़ढ़ पहुंची और उसे दस्तयाब कर लाई। आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया गया।
