Doordrishti News Logo

रहवासीय मकान पर पुलिस की रेड

  • अफीम का दूध,एमडी ड्रग बरामद
  • नशे से अर्जित 63 हजार रुपए भी जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रहवासीय मकान पर पुलिस की रेड। शहर की मंडोर पुलिस ने रहवासीय किराए के मकान में रेड देकर एक व्यक्ति को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा। आरोपी के पास से अफीम का दूध,एमडी ड्रग के साथ नशे से अर्जित रकम तकरीबन 63 हजार रुपए बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

आरोपी ग्रामीण में भी वांछित है,साथ ही जेल भी जाकर आ चुका है।थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि नाका 04 मण्डोर पर ए क्षेणी की नाकाबंदी के समय जरिये खास मुखबिर सूचना मिली कि भूराणियों की ढाणी ठाडिया चामू हाल निंबा निंबड़ी निवासी जगदीश चन्द पुत्र भागीरथराम के रहवासीय किराए के मकान में मादक पदार्थ मिल सकता है। इस पर पुलिस जाब्ते के साथ वहां पर रेड दी गई।

माल लदान में जोधपुर मंडल 40 फीसदी बढ़ोतरी के साथ जोन में अव्वल

पुलिस ने वहां से अवैध अफीम का दूध कुल 356 ग्राम,एमडी एमए ड्रग 58 ग्राम व मादक पदार्थ बिक्री के 63070 रुपए, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व एक मोबाइल फोन बरामद किया। वह पूर्व में भी जेल जाकर आ चुका है। आरोपी पुलिस थाना चामू के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में भी वांछित है। पुलिस टीम में एसआई अरुणा कुमारी, कांस्टेबल साहबराम,रामकुमार एवं सूरजाराम आदि शामिल थे।