Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ इन्द्रजीत यादव ने मंगलवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों की वीसी से बैठक लेकर जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के गठन व कार्यो पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डॉ यादव ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा अनुसार जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में हर घर तक जल कनेक्शन उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए की ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन का कार्य अगले सात दिवस में करें व जन भागीदारी के लिए बैंक खाता भी खुलवायें। उन्होने स्कूल व आंगनवाडी में पेयजल की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। सीईओ जिला परिषद ने संबंधित अधिकारियों को विलेज एक्शन प्लान बनाने, एस्टीमेट बनाने आदि कार्यां को करने के लिए जिम्मेदारी सौपी। उन्होने बताया कि राज्य सरकार की मंशा है कि 2024 तक ग्रामीण इलाके में हर घर में जल कनेक्शन हो अतः जल्द से जल्द कमेटी का निर्माण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

50 प्रतिशत महिलाए हों कमेटी में
सीईओ जिला परिषद ने बताया की राज्य सरकार के निर्देशानुसार कमेटी गठन में 50 प्रतिशत महिलाएं होगी तथा इसमें एससी व एसटी के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने कमेटी का गठन के साथ ही ग्राम पंचायतों को सेनेटाइज, बैंक खाता खुलवाने के कार्यो को सात दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी महिपाल भारद्वाज, अधीक्षण अभियन्ता एवं सदस्य सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जगदीश प्रसाद शर्मा, खण्ड स्तर के अधिशाषी अभियन्ता एवं विकास अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026