जोधपुर, फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज इस स्लोगन को अमलीजामा पहनाने के लिए रेलवे 7 दिसंबर से 31 दिसंबर तक एक कार्यक्रम कर रही है। उसी के तहत आज रेलवे स्टेशन से शिकारगढ़ तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डीआरएम जोधपुर रितिका पांडे ने कर्मचारीयों, अधिकारियों के साथ साइकिल चलाते हुए हौसला अफजाई की। डीआरएम ने कहा कि भारत साकार द्वारा चलाई जा रही फिट इंडिया फ्रीडम के तहत रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड जोधपुर मंडल में साइक्लोथान का आयोजन किया गया है। इसमें रेलवे कर्मचारी, अधिकारी व उन्हें परिजन भाग ले रहे हैं। यह फिटनेस की एक मुहिम है, फिटनेस का डोज-आधा घण्टा रोज, रोज तो हमलोग करते ही हैं पर आज सब साथ मिलकर कर रहे हैं। इस तरह के कार्यक्रम करने से व्यक्ति अपने आप को स्वस्थ रख सकता है स्वस्थ शरीर स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करता है। रैली में रेलवे कर्मचारियों के परिजन भी शामिल हुए।
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

