Doordrishti News Logo

सोशल मीडिया पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

पिस्तौल लिए दिखा एक शातिर

जोधपुर,जिले में गड़रिया गैंग के बदमाशों ने एक युवक की बीच रास्ते में जमकर पिटाई की। इसके बाद गन लहराते हुए गाली देकर धमकाया। दहशत फैलाने के लिए गैंग ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। मामला 18 जनवरी का है। इधर, पीडि़त युवक ने 19 जनवरी की शाम करीब 4 बजे जोधपुर के बिलाड़ा थाने में गड़रिया गैंग के सरगना गिरधर सिंह समेत 10 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

दो पक्ष के लोगों में चल रहा विवाद

ग्रामीण एसपी अनिल कयाल ने बताया कि गड़रिया गैंग का सरगना गिरधर सिंह है। बिलाड़ा थाना क्षेत्र के खेजड़ला निवासी मानसिंह और जीतपाल सिंह के बीच पुराना विवाद चल रहा है। जीतपाल सिंह गिरधर सिंह का दोस्त है। दरअसल, बदमाश मान सिंह के घर के बाहर गाडिय़ां घुमाते हैं और हुड़दंग मचाते हैं। इसकी शिकायत मान सिंह ने थाने में की थी। इसी को लेकर गिरधर सिंह और जीतपाल सिंह अपने साथियों के साथ पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें- 18 साल बाद भाई के लापता होने की दी रिपोर्ट

रिपोर्ट में मानसिंह ने बताया कि वह खेजड़ला के जगदंबा होटल के पास खड़ा था। तभी गिरधर सिंह और जीतपाल सिंह आए और उसकी पिटाई शुरू कर दी। गिरधर सिंह ने उसके सिर पर पिस्तौल भी तान दी थी। गिरधर के साथियों ने उसकी जमकर पिटाई की। उनके साथ 4-5 और बदमाश थे। रास्ते में मान सिंह को रोका और बेस बॉल के बल्ले और लाठियां बरसाने लगे। मान सिंह छोडऩे की गुहार लगाता रहा। गैंगस्टर लगातार वार करते रहे। जान से मारने की धमकी भी दी

गिरधर सिंह है गडरियां गैंग का सरगना

गड़रिया गैंग का सरगना गिरधर सिंह ने पिस्तौल निकाल ली और जमकर गालियां दी। आरोप है कि उसने मान सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी है।

सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

सामने आया कि गैंगस्टर गिरधर सिंह लोगों में दहशत फैलाने के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करता है। बदमाशों के कई रील्स बनाकर अपने अकाउंट पर अपलोड करते हैं। मारपीट, हथियार समेत अन्य कई वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड कर चुके हैं। जोधपुर में कलेक्ट्रेट के बाहर सर्किल (गुमटी) पर स्कॉर्पियो से चक्कर लगाते और हुड़दंग मचाने के भी कई वीडियो बदमाशों ने शेयर किए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026