Doordrishti News Logo

अमरावती सांसद नवनीत राणा जोधपुर में, विदेश मंत्रालय कमेटी में हिस्सा लेने आई

जोधपुर,देश के महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढऩे को लेकर हुए विवाद से देश भर में चर्चा में आई महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा विदेश मंत्रालय के एक कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने जोधपुर आई हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी हनुमान चालीसा का पठन होना चाहिए। क्योंकि उसकी यहां बहुत जरूरत है। जल्दी ही वह समय भी आएगा। मोदीजी जिस तरीके से काम कर रहे हैं, मुझे लगता है उस विचारधारा वाली सरकार यहां भी आना बहुत जरूरी है।

बीजेपी में शामिल होने को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि हिंदू और हिंदुत्व की बात कोई करता है, हर कोई पार्टी से जुड़ा हुआ है या जुडऩा चाहता है उसके कारण नहीं है। हिंदुस्तान में रहते हैं तो हिंदू की बात करेंगे हम। इसलिए हिंदुओं के हित और हिंदुओं के लिए काम करने वाली भाजपा सरकार है।

ये भी पढ़ें- पुलिस अभिरक्षा में बंदी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे तीन अपराधी गिरफ्तार

पहलवान विवाद पर कहा-जो दोषी हो सजा मिलनी चाहिए

महिला पहलवानों के दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को लेकर कहा कोई भी व्यक्ति जिसने किसी भी महिला के साथ दुर्व्यवहार किया है तो फिर चाहे वह व्यक्ति कोई भी हो, किसी भी पोस्ट पर हो,यदि वो दोषी है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उसे सजा मिलनी चाहिए।

बार बार आना चाहूंगी राजस्थान

राणा ने राजस्थान की सराहना करते हुए कहा राजस्थान आना नसीब की बात है। यहां बार-बार आऊंगी, क्योंकि यहां राजस्थान के लोगों के हित में काम करने वाली सरकार जल्दी आने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि जब कोई चीज टूटी ही नहीं तो उसे जोडऩे कहां निकले। जो भारत जोडऩे निकले उनसे पूछें कि देश का अंग टूटा, भारत कभी टूटा ही नहीं था, तो उसे जोडऩे कहां निकले। कश्मीर से धारा 370 हटाकर भारत के इस टूटे हुए अंग को जोडऩे का काम भाजपा सरकार ने किया है।

अपने परिवार पर कहा: सैन्य परिवार में जन्म लेना गर्व की बात

अपने परिवार के बारे में बात करते हुए कहा सेना में काम करने वाले परिवार में जन्म लेना गर्व की बात है। देश के प्रति सेवा की भावना लेकर ही मैंने शुरुआत की है। मेरा जीवन इसी काम के लिए है और मैं आखिरी सांस तक यही काम करूंगी।

फिल्म इंस्डस्ट्री बहुत स्ट्रॉन्ग इंडस्ट्री, पठान के लिए सेंसर बोर्ड

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर चल रहे विवाद पर कहा फाइनेंशियल ये बहुत स्ट्रॉन्ग इंडस्ट्री है। हमारे देश को बहुत बड़ा सपोर्ट बॉलीवुड से मिलता है। इससे कई लोगों को रोजगार मिला है। यदि कोई चीज खराब है जो हमारी संस्कृति को हर्ट करती है तो उसके लिए सेंसर बोर्ड है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी

July 30, 2026

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

July 30, 2026

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

July 30, 2026

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

July 30, 2026

जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान

July 30, 2026

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

July 30, 2026

सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर

July 30, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम

July 30, 2026