Doordrishti News Logo

18 साल बाद भाई के लापता होने की दी रिपोर्ट

  • अविवाहित भाई घर से रुसवा होकर निकला था
  • अब तक नहीं मिल पाया

जोधपुर,शहर के निकट बनाड़ स्थित जाजीवाल धांधला गांव में रहने वाला एक युवक 26 जून 2005 को अपने घर से नाराज होकर निकल गया था। जो आज तक नहीं मिला। घरवाले उसे पिछले अठारह साल से तलाश कर रहे हैं। पता नहीं चलने पर अब परिवार में उसके भाई की तरफ से लापता होने की रिपोर्ट पुलिस मेें अब दी गई है। आज लापता युवक की उम्र तकरीबन 33 साल है।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि जाजीवाल धांधला गांव के रहने वाले कानाराम पुत्र मांगीलाल जाट ने अपने भाई ओमाराम जाट के लापता होने की रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसका भाई ओमाराम 26 जून 2005 को घर से बिन बताए निकल गया था। उसके बाद वह नहीं आया। उसकी रिश्तेदारों, परिचितों और दोस्तों के यहां पर तलाश की गई मगर वो नहीं मिला।

ये भी पढ़ें- बान्द्रा टर्मिनस-हिसार ट्रेन में बढाये 2 द्वितीय शयनयान

थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि अब उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। लापता युवक की उम्र अभी 33 साल बताई जाती है। जब घर से निकला उस वक्त 20 साल के आस पास थी। वह घरवालों से नाराज होकर निकला था। अब पुलिस की तरफ से उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी

July 30, 2026

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

July 30, 2026

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

July 30, 2026

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

July 30, 2026

जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान

July 30, 2026

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

July 30, 2026

सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर

July 30, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम

July 30, 2026