Doordrishti News Logo

स्वाधीनता दिवस को देखते हुए हाई अलर्ट,24 घंटे अधिकारी व जवान मुस्तैद रहेंगे

  • बीएसएफ का सरहद पर अलर्ट
  • भारत-पाक बॉर्डर पर मुस्तैदी

जोधपुर,स्वाधीनता दिवस को देखते हुए हाई अलर्ट,24 घंटे अधिकारी व जवान मुस्तैद रहेंगे।भारत-पाकिस्तान अंतरराष्टीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) का ऑपरेशन अलर्ट रविवार से शुरू हो गया। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बीएसएफ सीमा पर बीस अगस्त तक हाई अलर्ट पर रहेगा। सीमा पर ऑपरेशन अलर्ट के नाम से हाई अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें – एमडीएमएच के न्यूरो इंटरवेंशन लैब हुआ जटिल आपरेशन

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए घुसपैठ और तस्करी की संभावनाओं को रोकने के लिए देश की प्रथम सुरक्षा पंक्ति कहलाने वाली बीएसएफ द्वारा सरहद पर अलर्ट चलाया गया है। इसके साथ बांग्लादेश के हालात को देखते हुए भी सीमा सुरक्षा बल सरहद पर अलर्ट है। राजस्थान से लगती पाक सीमा पर सरहद पार नजर गड़ाए हुए है।

सीमा सुरक्षा बल के नॉर्थ सेक्टर के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बीएसएफ सालभर सरहद पर तैनात रहते हुए देश की रक्षा करती है। राष्ट्रीय पर्वों के दौरान सुरक्षा घेरे को और भी ज्यादा मजबूत किया जाता है ताकि सीमा पार से कोई भी अप्रिय घटना न हो। सभी अधिकारी व जवान अपने आधुनिक हथियारों के साथ 24 घंटे सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं।

बीएसएफ का विशेष अभियान
बीएसएफ द्वारा स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सरहद पर विशेष अभियान चलाया गया है जिसे ऑपरेशन अलर्ट का नाम दिया गया है। इस अभियान के दौरान गश्त बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा नाकों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। ऊंटों से गश्त और फुट पेट्रोलिंग भी बढ़ाई है। सरहद पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है ताकि सीमा पार से किसी भी अवांछनीय गतिविधि को रोका जा सके। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ-साथ सभी अधिकारी भी सीमा पर रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में अलग से जवानों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें – माहेश्वरी छात्रवृत्ति निधि की साधारण सभा की बैठक में 30 लाख का बजट स्वीकृत

सभी शाखाओं के जवान ले रहे हिस्सा
इस एक्सरसाइज में बीएसएफ की सभी शाखाओं के अधिकारी जवान हिस्सा लें रहे हैं। सरहद पर रेगिस्तानी इलाकों में दूर-दूर बियाबान वीरान जगहों से किसी भी तरह की घुसपैठ न हो इसको लेकर सीमा सुरक्षा बल खास तरह के इंतजाम करती है। अपनी तैयारी को नजदीक से देखने का यह मौका होता है क्या-क्या कमियां होती है उस कमियों को भी जांचा परखा जाता है। इसके साथ ही बांग्लादेश के हालात को देखते हुए भी सरहद पर बीएसएफ पर हाई अलर्ट पर है ताकि सीमा पार से कोई भी अवांछनीय घटना को रोका जा सके।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026