कायलाना के पहाड़ों पर ट्रैकिंग करते किशोर पानी में गिरा,मौत
- परिजन ने कराए नैत्रदान
- रविवार को हुआ हादसा
- गोताखोरों ने निकाला किशोर का शव
जोधपुर,कायलाना के पहाड़ों पर ट्रैकिंग करते किशोर पानी में गिरा,मौत। कायलाना झील में डूबने से रविवार को एक किशोर की मौत हो गई। मृतक अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों पर ट्रैकिंग के लिए गया था। वहां पहाड़ से पैर फिसल जाने से वह कायलाना झील में गिर गया। सूचना मिलने के बाद राजीव गांधी थाना पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे और आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें – जोधपुर के युवक ने 7 राज्यों में 4 करोड़ रुपए ठगे
राजीव गांधी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि मृतक की पहचान डेगाना हाल जोधपुर निवासी कुशाग्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह के रूप में हुई है।मृतक कुशाग्र के साथ उसके चार दोस्त थे। रविवार की छुट्टी मनाने सभी पहाड़ों पर ट्रैकिंग के लिए गए थे। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। शव को झील से निकाल दिया गया है। मृतक के नेत्रदान किए गए है। मृतक किशोर मूल डेगाना का रहने वाला है और जोधपुर में उसके पिता नौकरी करते हैं।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

