Doordrishti News Logo

वाहन चोरों ने विभिन्न स्थानों से उड़ाई पांच बाइक

जोधपुर,वाहन चोरों ने विभिन्न स्थानों से उड़ाई पांच बाइक।शहर में सक्रिय वाहन चोरों ने पांच जगहों से बाइक को चुराया। संबंधित थानों में इस बाबत केस दर्ज करवाए गए हैं। फिलहाल वाहन चोरों का पता नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें – त्रिपोलिया बाजार में भाजपा ने चलाया सघन सदस्यता अभियान

यहां से हुई गाडिय़ां चोरी
कुड़ी भगतासनी थाने में दी रिपोर्ट में पारी नगर सरदारसमंद रोड गोरा होटल के पास झालामंड निवासी कविराज सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह चारण ने बताया कि वह झालामंड स्थित एक दालबाटी की दुकान पर आया था,जहां से कुछ देर बाद उसकी बाइक चोरी हो गई।

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि मूलत: बालोतरा जिले के गिड़ा थानान्तर्गत लेगों की ढाणी हाल जयदेव नगर सूर्यानगर स्कूल के पीछे सांगरिया क्षेत्र में रहने वाले जसाराम पुत्र सोनाराम जाट सरदार क्लब क्षेत्र में आया था। जहां से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।

उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में फलौदी के रणीसर निवासी अशोक कुमार पुत्र चैनाराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि वह राय बहादुर मार्केट आया था। जहां बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। जबकि गुलाजरपुरा ताजियों का चौक उपरला बास निवासी मोईनुदीन पुत्र मोहम्मद अय्यूब ने उदयमंदिर पुलिस को बताया कि वह सोजतीगेट बेरियों का मोहल्ला किसी काम से आया। उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।

इधर लीलपा भाकर नंदपुरी उम्मेद स्कूल के सामने माता का थान क्षेत्र में रहने वाले देवराज शर्मा पुत्र महावीर प्रसाद शर्मा की बुलेट बाइक को कोई चुरा ले गया। माता का थान पुलिस ने यह मामला दर्ज किया।

Related posts:

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026