Doordrishti News Logo

कैफे की आड़ मेें हुक्काबार व अवैध रूप से शराब सप्लाई

तेज साउण्ड में म्यूजिक

जोधपुर,कैफे की आड़ मेें हुक्काबार व अवैध रूप से शराब सप्लाई। शहर में चल रहे कैफेज में अवैध रूप से हुक्का बार भी धड़ल्ले से चल रहे है। पुलिस अब रोजाना इनके खिलाफ कार्रवाई कर केस बना रही है। बचने के प्रयास एवं डर में लोग जान तक देने पर तुले हुए।

यह भी पढ़ें – डॉ.स्वाति भाटी स्मृति क्रिकेट में सोमवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए

जिला पूर्व में पुलिस ने दो स्थानों पर कैफेज की आड़ मेें अवैध हुक्का बार पकड़े। यहां पर अवैध रूप से हुक्के के साथ अवैध रूप से शराब परोसने और ऊंची आवाज में म्युजिक भी बजाया जाता मिला। पुलिस ने तीन अलग अलग प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई की और दो लोगों पर केस बनाया।

रातानाड़ा थाने के एसआई भंवर सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि डिफेंस लैब रोड पर ड्रिंक्स एन डियर कैफे पर अवैध रूप से हुक्काबार चल रहा और तेज आवाज में म्युजिक बजाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने वहां रेड दी और सुभाष चौक रातानाडा निवासी नीरज पुत्र बंशीलाल के खिलाफ केस दर्ज किया।

दूसरी तरफ उदयमंदिर थाने के एसआई मनोज कुमार ने ला कसेटा कैफै राइकाबाग पर दबिश देकर आरोपी हरीश पुत्र उम्मेदारराम को गिरफ्तार कर हुक्का और फ्लैवर जब्त किया। महामंदिर थाने के एसआई गोविन्द सिंह ने बैठक कैफे पावटा सी रोड पर रेड दी। पुलिस ने यहां पर अवैध रूप से हुक्काबार और बैठाकर बीयर पिलाते पाया गया। पुलिस ने मौका स्थल से हुक्का सामग्री, फ्लेवर के साथ 31 बोतल बीयर भी जब्त की।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026