Doordrishti News Logo

विवाद के चलते डंडों सरियों से हमला,क्रॉस केस दर्ज

जोधपुर,विवाद के चलते डंडों सरियों से हमला,क्रॉस केस दर्ज। शहर के पावटा सी रोड सैकण्ड पोलो क्षेत्र में दो पक्ष के युवक आपस में विवाद के चलते उलझ गए। एक दूसरे पर डंडों एवं सरियों से हमला कर दिया। जिसमें कुछ लोग चोटिल हो गए।

यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत एम्स जोधपुर में हुए कई कार्यक्रम

पुलिस ने दोनों पक्ष की तरफ से परस्पर केस दर्ज कर जांच आरंभ की है। मामला शनिवार शाम का बताया गया है। महामंदिर पुलिस ने बताया कि नागौर जिले के रोल थाना क्षेत्र खिंवसर निवासी चैनाराम पुत्र नत्थूराम जाट ने रिपोर्ट दी।

रिपोर्ट में बताया कि 28 सितम्बर की शाम के समय प्रेमसिंह और उसके साथियों ने मिलकर रास्ते जाते को रोका और डंडों एवं सरियों से हमला कर दिया। जबकि जैन गार्डन सैकेण्ड पोलो पावटा निवासी दिलीप सिंह पुत्र हुकम सिंह ने रिपोर्ट दी कि मनोज,राकेश और उसके साथ आए आठ-दस लोगों ने डंडों एवं सरियों से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष के कुछ युवक चोटिल हुए हैं। जिनका मेडिकल करवाया गया। कुछ युवकों को शांतिभंग में पकड़ा गया है।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026