Doordrishti News Logo

वीडीओ 35 सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

-पीएम आवास योजना की किस्त जारी करने के नाम पर ली रिश्वत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वीडीओ 35 सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर ग्रामीण इकाई ने गुरुवार को ग्राम पंचायत ठाडिया,पंचायत समिति चामू में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) रामनरेश मीना को परिवादी से 3,500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

चाकूबाजी का फरार आरोपी दस दिन बाद गिरफ्तार

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी की जोधपुर ग्रामीण इकाई को एक परिवादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, परिवादी की पत्नी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक मकान स्वीकृत हुआ था।

इस मकान की तीसरी किस्त जारी करने और नियमानुसार मकान का भौतिक सत्यापन (फोटो खींचने) करने की एवज में ग्राम विकास अधिकारी रामनरेश मीना 3,500 रुपए की रिश्वत मांग कर उसे लगातार परेशान कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद जब एसीबी टीम ने गोपनीय रूप से शिकायत का सत्यापन करवाया,तो वह सही निकली।

14 वर्ष पुराने डोडा पोस्त तस्करी मामले में दो आरोपियों को 5-5 साल की सजा

इसके बाद एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस नारायण टोगस के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोधपुर ग्रामीण) पारस सोनी के दिशा-निर्देशन में विशेष टीम ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी रामनरेश मीना ने जैसे ही परिवादी से 3,500 रुपये की रिश्वत राशि ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026