Doordrishti News Logo

लोहावट में काव्य संध्या में शिरकत करेंगे केन्द्रीय मंत्री शेखावत

जोधपुर,लोहावट में मेजर शैतान सिंह नगर में शुक्रवार 18 नवम्बर को परमवीर चक्र शहीद मेजर शैतान सिंह के नाम काव्य संध्या का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत इस काव्य संध्या में शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें-कोल्ड स्टोरेज से कालीमिर्च के कट्टे चोरी के आरोप में मुनीम और टैक्सी चालक गिरफ्तार

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत दिल्ली से जोधपुर आएंगे फिर देचू और लोहावट जाएंगे। वे लोहावट के मेजर शैतान सिंह नगर में शुक्रवार को आयोजित होने वाली काव्य संध्या में उपस्थित रहेंगे। मेजर शैतान सिंह के 60 वें बलिदान दिवस पर आयोजित इस काव्य संध्या में देश के ख्याति प्राप्त वीर रस के कवि काव्य पाठ कर अमर शहीद मेजर शैतान सिंह को काव्यांजलि प्रस्तुत कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। शेखावत ने जनता से आग्रह किया है कि बड़ी संख्या में आकर महान शहीद का स्मरण करते हुए ओजस्वी कवियों का काव्य पाठ सुनें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: