नेपाली नौकर और सहयोगी पहुंचे हवालात
हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायी के घर चोरी का मामला
जोधपुर,शहर में हैंडीक्राफ्ट व्यापारी के घर से चोरी करके नेपाली नौकर और उनके सहयोगियों को पुलिस ने गुरुवार को रिमाण्ड अवधि पूर्ण होने पर कोर्ट में पेश किया। जहां से पांच आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। नेपाल में फरार चली रही मंंजू और उसके बहनोई भगत की नेपाल पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
नेपाल पुलिस द्वारा जोधपुर पुलिस को उनके पकड़े जाने की बात सामने नहीं आई है। इस गैंग ने चड़ीगढ़, हरियाणा, हिसार में भी वारदातें की हैं। जोधपुर में पहली बार वारदात की और पकड़े गए।एयरपोर्ट थानाधिकारी कैलाश विश्रोई ने बताया कि सभी पांचों गिरफ्तार अभियुक्तों को आज कोर्ट के आदेश पर जेल भिजवाया गया। आरोपियों से तकरीबन चोरी का सारा माल बरामद कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें-पुलिस को देख बाइक भगाई,गाड़ी पर मिला 14 किलो अवैध डोडा पोस्त दो आरोपी फरार
नेपाल में पकड़े गए लोगों को जल्द भारत लाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। नेपाल पुलिस वहां से फरार हुए मुल्जिमों मंजू और उसके बहनोई भगत की तलाश में लगी है। उनके पकड़े जाने पर इंटरपोल की मदद से इन्हें भारत लाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। आरोपियों से सूरत,कुचमान और दिल्ली में भी चोरी का माल बरामद किया जा चुका है।
नेपाल पुलिस ने गत शनिवार को आरोपी भरत,ज्योति और हरीश को गिरफ्तार किया था। मगर मौके से मुख्य आरोपी मंजू और उसका जीजा भगत हथकड़ी सहित फरार हो गए लेकिन वे चोरी का माल छोड़ गए। नेपाल पुलिस ने माल बरामद कर लिया था, जिसमें व्यापारी की 85 लाख की अंगूठी, दो रोलेक्स कंपनी की घडिय़ां, डायमंड व सोने के दो ब्रेसलेट,दो कड़े और अलग-अलग देशों के विदेशी नोट शामिल थे।
ये भी पढ़ें-पेड़,पर्वत और जंगल हमारे पूर्वजों की धरोहर-जमुना टुडू
सनद रहे कि हैंडीक्राफ्ट व्यापारी अशोक चोपड़ा, उसकी बेटी लवीना, ड्राइवर संतोष और नारायण को खाने में ड्रग्स देकर चोरी करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है। इसमें कुचामन में मदद करने वाला अमरसिंह, दिल्ली में पकड़े मंजिल, लक्ष्मी और धन बहादुर, सूरत से खेम बहादुर और नेपाल में मुख्य आरोपी मंजू की बहन ज्योति, प्रेमी भरत और उसका साथी हरीश शामिल हैं। मंजू और उसका जीजा भगत फरार हैं। दोनों की तलाश नेपाल पुलिस कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

