Doordrishti News Logo

पढ़ने जा रहे छात्र से अज्ञात बाइक सवारों ने की मारपीट

जोधपुर,पढ़ने जा रहे छात्र से अज्ञात बाइक सवारों ने की मारपीट। शहर के निकट बनाड़ स्थित पिलार बालाजी के समीप एक छात्र से अज्ञात बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर रुपए छीन लिए। पीडि़त ने इस बारे में बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी है। एक व्यक्ति के पुत्रों द्वारा यह मारपीट करना बताया जाता है। पुलिस उनकी पहचान के साथ तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- पानी नहीं तो वोट नहीं,लूणी के वांशिदों ने जताया विरोध

बनाड़ पुलिस ने बताया कि जाजीवाल जाखड़ा निवासी बलदेव पुत्र दीपाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह मजदूरी के साथ पढ़ाई भी करता है। वह गुरुवार की सुबह अपनी पढ़ाई के लिए बाइक लेकर घर से निकला था। तब रास्ते में एक बाइक पर दो तीन युवक गलत ढंग से बाइक चला रहे थे। जिनसे बोलचाल हो गई बाद में वह पिलार बालाजी से कुछ पहले पहुंचा तब बाइक सवार उसके पीछे आए और मारपीट करते हुए पर्स छीन लिया। पर्स में दो तीन हजार रुपए थे। आरोपियों को वह नहीं जानता है। आस पास के लोगों ने उन युवकों के पिता के बारे में बताया था। जिस पर बनाड़ पुलिस ने मारपीट करने और पर्स छीनकर ले जाने का प्रकरण दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कर सकते हैं https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026