जोधपुर, सूर्यनगरी में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप से शहरवासी परेशान रहे। सूरज ने अपने तीखे तेवर दिनभर जारी रखे। गर्मी और उमस के आगे पंखे व कूलर फेल हो गए हैं। आसमान पूरी तरह से साफ है जिससे सूरज की तेज किरणें सीधी शरीर पर पड़ रही हैं।
पश्चिमी राजस्थान में आज सुबह मौसम साफ रहने और चिलचिलाती धूप के कारण उमस भरी गर्मी का माहौल रहा। हालांकि सुबह जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर में तेज हवाएं चली लेकिन सूरज के आसमान पर चढऩे के साथ ही यहां उमस का दौर शुरू हो गया। इधर दक्षिणी पश्चिमी मानसून गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्से तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिन शुष्क मौसम रहने के बाद जोधपुर संभाग में भी बादल बरसात का मौसम शुरू होगा। अगले सप्ताह के मध्य से बरसात होने की संभावना बन रही है। सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में आद्र्रता अधिक होने के कारण उमस व्याप्त थी। दोपहर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम बना रहा। फलोदी और सीमावर्ती जिले बाड़मेर व जैसलमेर में भी उमस भरी तपिश रही।
>>>वीकेंड कर्फ्यू में सड़क़ों पर पसरा सन्नाटा
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

