जोधपुर, शहर में सक्रिय वाहन चोर अब रोजाना गाडिय़ां पार करने में लगे हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से करीबन आधा दर्जन दुपहिया वाहन चोरी हुए हैं। देवनगर पुलिस ने बताया कि चौखा निवासी चम्पालाल पुत्र मोहनलाल की बाइक शांतिप्रिय नगर से चोरी हो गई। वह एक अस्पताल में आया था।
प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि उम्मेद चौक पुरबियों का बास निवासी प्रीति पत्नी प्रवीण ने रिपोर्ट दी। इसके अनुसार 11 जून की सुबह के समय वह पंजाब नेशनल बैंक पांचवी रोड शाखा पर आई। जहां से उसकी गाड़ी चोरी हो गई। इधर सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में हनुमान चौक नागौरी गेट अन्दर रहने वाले अशोक पुत्र रामप्रताप की गाड़ी जालेारी गेट क्षेत्र से चोरी हो गई। जबकि कुड़ी भगतासनी हाऊसिंग बोर्ड निवासी अनोप सिंह पुत्र भंवर सिंह राव की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई।
>>>चोरी का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

