Doordrishti News Logo

बाड़मेर रेलवे स्टेशन यार्ड में आमजन की सुविधा के लिए अंडरपास निर्माण कार्य शुरू

  • फाटक संख्या 327 पर बन रहा अंडरपास
  • सुरक्षित सड़क यातायात तथा रेल संचालन के लिए महत्वपूर्ण कदम

जोधपुर, उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर बाड़मेर रेलवे स्टेशन यार्ड में स्थित समपार फाटक संख्या सी-327 पर आमजन की सुविधा के लिए अंडरपास निर्माण आरम्भ किया गया है। इस हेतु रेलवे ट्रैक के नीचे बॉक्स सेगमेंट लांचिंग तथा रिटेनिंग वॉल बनाने का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि बाड़मेर स्टेशन यार्ड के फाटक संख्या सी-327 यात्री व मालगाड़ियों के आवागमन व उनके शंटिंग के दौरान अक्सर बन्द रखना होता है जिससे न केवल आमजन का यातायात बाधित होता है बल्कि आपात स्थिति में एम्बुलेंस व दैनिक सामान की आपूर्ति वाले वाहनों को अधिक समय तक फाटक खुलने की प्रतीक्षा में खड़ा रहना पड़ता है। इससे कई बार जाम की स्थिति तक बन जाती है।

बाड़मेर रेलवे स्टेशन यार्ड में आमजन की सुविधा के लिए अंडरपास निर्माण कार्य शुरू

उन्होंने बताया कि आमजन को होने वाली असुविधा के मद्देनजर इस रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण कार्य जारी है और इस हेतु रेलवे ट्रैक के नीचे बॉक्स सेगमेंट की लांचिंग का कार्य 29 अप्रैल को रेलवे अधिकारियों की देखरेख में सार्वजनिक निर्माण विभाग,बाड़मेर द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। पांडेय ने बताया की रेल प्रशासन की देखरेख में चल रहे अंडरपास निर्माण कार्य के पूरा होने पर आम लोगों को लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी तथा यात्री सुरक्षा व सुरक्षित रेल संचालन की दृष्टि से भी यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

उल्लेखनीय है कि बाड़मेर रेलवे स्टेशन यार्ड में फाटक संख्या सी-327 पर अंडरपास बनाने की स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी जो जल्द पूरी हो जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026