डॉ.चारू चौहान को ओरल इम्प्लांटोलॉजी में ICOI फेलोशिप

जोधपुर के लिए गौरव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.चारू चौहान को ओरल इम्प्लांटोलॉजी में ICOI फेलोशिप। दंत विभाग की सहायक आचार्य डॉ.चारू चौहान को ओरल इम्प्लांटोलॉजी के क्षेत्र में प्रतिष्ठित ICOI Fellowship से सम्मानित किया गया है।

यह उपलब्धि उनके पिछले तीन वर्षों के सतत परिश्रम, क्लिनिकल कार्य,केस डॉक्युमेंटेशन और शैक्षणिक समर्पण का परिणाम है। डॉ.चौहान पिछले पांच वर्षों से ट्रॉमा सेंटर में सेवाएं दे रही हैं। मुख,जबड़े और दंत-आघात के जटिल मामलों में सक्रिय योगदान दे रही हैं।

शहीद मोहनसिंह की 86वीं जयंती पर लगेगा रक्तदान शिविर

प्राचार्य डॉ.जोधा, अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित और दंत विभाग के संकाय सदस्य डॉ.विकास देव एवं डॉ. सीएस चट्टोपाध्याय ने डॉ. चौहान को बधाई दी। इसे संस्थान और विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि डॉ.चौहान की मेहनत और समर्पण युवा चिकित्सकों के लिए प्रेरणादायक है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts: