शहीद मोहनसिंह की 86वीं जयंती पर लगेगा रक्तदान शिविर

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया पोस्टर का विमोचन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहीद मोहनसिंह की 86वीं जयंती पर लगेगा रक्तदान शिविर। RAC के वीर शहीद मोहनसिंह सिसोदिया ईशरू की 86वीं जयंती पर 1 जुलाई को उम्मेद क्लब रोड स्थित एक होटल में 5वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को जोधपुर स्थित आवास पर शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है। आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर मानव सेवा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

IIT जोधपुर का 12वां दीक्षांत समारोह संपन्न

होटल संचालक भंवरसिंह राठौड़ ने बताया कि शहीद की पावन स्मृति में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।शिविर में रक्तदाताओं, समाज सेवियों,युवाओं और गणमान्य नागरिकों की बड़ी सहभागिता की उम्मीद है। राठौड़ ने कहा कि यह आयोजन शहीद को नमन के साथ मानवता और सामाजिक सेवा के प्रति जन-जागरूकता का माध्यम भी बनेगा।