विश्व पर्यावरण दिवस पर स्टील बोतल और चाय केतली बांटी

जोधपुर कैरिज वर्कशॉप ने कहा प्लास्टिक को ‘ना’

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व पर्यावरण दिवस पर स्टील बोतल और चाय केतली बांटी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर कैरिज वर्कशॉप में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का समापन सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभिनव पहल के साथ हुआ।

मुख्य कारखाना प्रबंधक रवि मीणा और उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विनोद मीणा के मार्गदर्शन में 15 मई से शुरू हुए पर्यावरण जागरूकता अभियान का मकसद कर्मचारियों और परिवारों में पर्यावरण- अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देना था।

तीन सप्ताह चले अभियान में सेमिनार,प्रश्नोत्तरी,निबंध, चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं। समापन समारोह में रवि मीणा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस बार पारंपरिक पुरस्कार की जगह पर्यावरण- अनुकूल स्टील की बोतलें दी गईं।

डॉ.चारू चौहान को ओरल इम्प्लांटोलॉजी में ICOI फेलोशिप

वर्कशॉप को प्लास्टिक मुक्त बनाने को सभी सेक्शनों में चाय की केतलियां बांटी गईं। मकसद प्लास्टिक थैलियों और डिस्पोजेबल कपों को खत्म कर टिकाऊ विकल्प अपनाना है। उपमुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ.सुनीता चौधरी ने भी पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।

अंत में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पौधारोपण किया गया। रवि मीणा ने कहा कि प्रकृति संरक्षण के छोटे प्रयास भी भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित वातावरण सुनिश्चित करते हैं।पर्यावरण पखवाड़े के साथ वर्कशॉप ने हरित कार्य संस्कृति और प्लास्टिक मुक्त परिसर की प्रतिबद्धता दोहराई।