Doordrishti News Logo

कई लोगों को बनाया ठगी का शिकार 1 करोड़ से ज्यादा ठगी

  • निवेश के नाम पर पैसा डबल करने का झांसा
  • धोखाधड़ी के दो और प्रकरण दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कई लोगों को बनाया ठगी का शिकार 1 करोड़ से ज्यादा ठगी। शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र में कई लोगों को कंपनी मेंं निवेश के नाम पर पैसा डबल करने का झांसा देकर एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर ली गई। दो पीडि़तों की तरफ से अब पुलिस में मामले दर्ज कराए गए हैं।

थानाधिकारी मोहम्मद शफीक ने बताया कि ओमनगर कॉलोनी रावत फाटक के नजदीक रहने वाली प्रियंका सैनी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वर्ष 2024 में सहीराम आदि ने मिलकर उसके और उसके कुछ परिचितों के साथ मिलकर एक कंपनी जायलो में निवेश के नाम पर रुपए ऐंठ लिए। आरोपियों द्वारा तकरीबन 25-26 लाख का फ्रॉड किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्टील बोतल और चाय केतली बांटी

इसी तरह मदेरणा कॉलोनी भदवासिया निवासी लोकेश वर्मा ने भी किसी रजत शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसके साथ भी वर्ष 2024-25 में ठगी की गई। कई लोगों को निवेश के नाम पर 91 लाख रुपए ऐंठ लिए गए।

पीडि़त ने पुलिस को बताया कि उसके 40 फीसदी पैसे भी वापिस मिले हैं। मगर आरोपियों के साथ कोई लिखा पढ़ी नहीं की गई। वे दुकानों पर आते और निवेश के पैसे लेकर जाते। मुनाफे की रकम भी दुकानों पर ही आकर देते। माता का थान पुलिस ने धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज किए है। अग्रिम पड़ताल जारी है।