Doordrishti News Logo

अनियंत्रित निजी बस पलटी सात यात्री घायल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अनियंत्रित निजी बस पलटी सात यात्री घायल। जिले के बालेसर क्षेत्र के सुवेरी सासन गांव के पास रविवार सुबह एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। घायलों में से तीन को जोधपुर रेफर किया गया है, जबकि चार अन्य को बालेसर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस के अनुसार यह बस बेलवा से जोधपुर की ओर जा रही थी। सुवेरी सासन गांव के पास एक मोड़ पर ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो देने से बस सडक़ किनारे पलट गई। गनीमत रही कि सुबह का समय होने के कारण बस में केवल दस यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बालेसर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत बालेसर सीएचसी पहुंचाया,जहां उनका उपचार किया गया।

मोबइल रिपेयरिंग की बात को लेकर हुआ विवाद

सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे में घायल हुए यात्रियों में भिया राम(40), भंवर लाल(50),राजूराम (35),देवी सिंह(55),शांति देवी(32),संतु देवी(50) और ईश्वर राम(9) शामिल हैं। इनमें से भिया राम, भंवर लाल और राजूराम को इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।

Related posts: