Doordrishti News Logo

यूडी टैक्स नहीं भरा,निगम ने आठ दुकानों को अचानक से किया सीज

भीतरी शहर में व्यापारी सकते में

जोधपुर,शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक त्रिपोलिया बाजार में व्यापारी तब सकते में आ गए,जब सुबह वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उसको सीज किया हुआ था। दुकान के शटर पर नोटिस चस्पा था। इस पर लिखा था पिछले 15 साल से यूडी टैक्स बकाया है। इसलिए दुकान सीज की जा रही है। नगर निगम उत्तर की एकाएक हुई इस कार्रवाई से व्यापारियों में हडकंप मच गया।

ये भी पढ़ें- Sonu station : महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे का जैसलमेर-सोनू साइडिंग का निरीक्षण

ऐसी एक-दो नहीं बल्कि 8 दुकानों पर कार्रवाई की गई है।नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा परिहार की ओर से राजस्व को लेकर सख्ती बरती जा रही है। यही कारण है कि पिछले लम्बे समय से कई व्यापारिक क्षेत्रों में नोटिस जारी किए गए हैं। त्रिपोलिया बाजार क्षेत्र में जिन दुकानों को सीज किया गया है, उनको पूर्व में तीन नोटिस जारी हो रखे थे। लेकिन इस पर व्यापारी ध्यान नहीं दे रहे थे। एक दुकान का औसतन एक लाख से अधिक का टैक्स बकाया है। यह कुछ दुकानों पर कार्रवाई कर निगम की टीम ने संदेश दिया है कि यदि बाकी के दुकानदारों ने भी समय पर भुगतान नहीं किया तो कार्रवाई की जा सकती है।

इन दुकानों को किया है सीज

नगर निगम की तरफ से कांकरिया टैक्सटाइल,आशा साड़ीज,भंडारी साड़ीज,कुमकुम साडीज,इंडिया टैक्सटाइल्स,हुक्मीचंद टैक्सटाइल्स, मनोहर टैक्सटाइल्स को सीज करने की कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें- Jodhpur Crime : कार लेकर भागने लगा पुलिस ने पकड़ा,गाड़ी मेें मिला अफीम का दूध व डोडा पोस्त

उत्तर नगर निगम तंगहाल, टैक्स वसूली में जुटा

जोधपुर में दो नगर निगम बनने के बाद से ही नगर निगम उत्तर तंगहाली से जूझ रहा है।नगर निगम दक्षिण की तुलना में उत्तर के पास आय के स्रोत सीमित हैं। यूडी टैक्स व अन्य कॉमर्शियल एरिया भी सीमित है। इसी कारण अब जो संसाधन हैं उस पर ही यूडी टैक्स बकाया के लिए जोर लगाया जा रहा है। खास बात यह है कि ज्यादा नगर निगम का काम सरकार से मिले अनुदान से ही चल रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: