Doordrishti News Logo

दो शातिर वाहन चोर पकड़े, पांच गाडिय़ां बरामद

एक आरोपी मध्यप्रदेश से आया बाइक चुराने के लिए

जोधपुर, शहर की कुड़ी और बासनी पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर पांच बाइक को जब्त किया है। एक आरोपी पंद्रह दिन पहले ही मध्यप्रदेश के मंदसौर इलाके से जोधपुर आया था। पुलिस पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से अब पूछताछ कर रही है।

कुड़ी पुलिस थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि मेघवालों का बास बासनी निवासी प्रमोद की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह कुड़ी सेक्टर 4 स्थित सामुदायिक भवन शादी समारोह में आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इसी तरह मोडी जोशियान लूणी निवासी श्रीराम पंवार की बाइक भी उक्त स्थल से ही चोरी हो गई थी। वह यहां शादी समारोह में ही आया था।

दो शातिर वाहन चोर पकड़े, पांच गाडिय़ां बरामद

थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण दर्ज करते हुए शातिर वाहन चोर मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी मनसब अली उर्फ समीर पुत्र अब्दूल अजीज को गिरफ्तार किया गया। उससे चोरी की दो गाडिय़ां बरामद की गई। वह दस पंद्रह दिन पहले ही जोधपुर आया था। शादी समारोह स्थलों की रैकी कर वाहन चुराता था। अभियुक्त से अन्य वाहन चोरी की वारदातों का पता लगाया जा रहा है।

बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि विजयनगर भगत की कोठी निवासी मुकेश पुत्र नंदकिशोर की बाइक एम्स अस्पताल गेट संख्या 3 के बाहर से चोरी हो गई। जिसका प्रकरण दर्ज करते हुए शातिर वाहन चोर ओलवी बिलाड़ा हाल आरटीओ के पीछे विद्यानगर निवासी ओमप्रकाश पुत्र कंवरराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। उससे तीन बाइक जब्त किए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026