Doordrishti News Logo

वृद्ध फोटोग्राफर का मोबाइल हैक कर 15.64 लाख का फ्रॉड

-एपीके फाइल डाउनलोड करवा व्हाट्सऐप पर पेंशन और हैल्थ स्कीम का झांसा दिया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वृद्ध फोटोग्राफर का मोबाइल हैक कर 15.64 लाख का फ्रॉड। शहर के उम्मेद हेरिटेज में रहने वाले एक वृद्ध व्यक्ति को शातिर ने हैल्थ और पेंशन स्कीम का झांसा देकर मोबाइल को हैककर 15 लाख 64 हजार की ठगी कर ली। शातिर ने एपीके फाइल को डाउनलोड करवा वारदात को अंजाम दिया। इस बारे में साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई।

क्रेटा कार चोरी का खुलासा : शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

घटना 26 जुलाई की है।
साइबर थाना पुलिस के अनुसार उम्मेद हेरिटेज रातानाडा निवासी श्रीपाल काला ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वे फोटोग्राफी करते है। 26 जुलाई को उनके मोबाइल पर अज्ञात शख्स का कॉल आया। उसने एयू बैंक पेंशन कार्ड से हैल्थ और पेंशन स्कीम की बात की। बाद में उनके वाटसअप पर एपीके फाइल को भेजा।

फाइल को ओपन किए जाने पर जन्म दिनांक आदि भरा गया। इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। शातिर ने उनके एयू बैंक खाता से पेमेंट कटने के मैसेज आने लगे। पीडि़त श्रीपाल काला के अनुसार उन्होंने फोन को रोकने का प्रयास किया मगर वह नहीं रुका। शातिर ने 15.49 लाख और दूसरे खाते से 14994 रूपए निकाल लिए। साइबर थाने में इसकी शिकायत के साथ केस दर्ज कराया गया है।

बंद मकान में नकबजनी का खुलासा