Gehlot is being sidelined; his allegations hold no weight: Patel

गहलोत को साइडलाइन किया जा रहा,उनके आरोप की वैल्यू नहीं: पटेल

-संसदीय कार्य मंत्री ने गहलोत सरकार के 5 साल के कार्यकाल में अपराध बढ़ने का लगाया आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गहलोत को साइडलाइन किया जा रहा,उनके आरोप की वैल्यू नहीं: पटेल। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री ने पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में विरोध नहीं, बल्कि अंदरूनी कलह चल रही है। गहलोत को पार्टी में साइड लाइन किया जा रहा है,इसलिए वे सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। उनकी समझ नकारात्मक है। कैबिनेट मंत्री आज जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू थे।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर में फूंका चुनावी बिगुल

पटेल ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार के 5 साल के कार्यकाल में अपराध बढ़े थे, जबकि मौजूदा सरकार के आंकड़ों में 18 से 36 प्रतिशत तक अपराध में कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जिनके शासनकाल में कन्हैयालाल हत्याकांड जैसी घटनाएं हुईं,उन्हें समझ जाना चाहिए कि उनके आरोपों की क्या वैल्यू हो सकती है।

पटेल ने कहा कि उनके कार्य काल में रेप होते थे,पुलिस पीटती थी और कन्हैयालाल जैसे गो-भक्तों की हत्या होती थी।अब लॉ एंड ऑर्डर का युग है।अपराध करने पर तुरंत जेल भेजा जाता है। एक-एक वारंटी को ढूंढकर सजा दिलाई। बजरी,जल और भूमाफियाओं पर कार्रवाई की। हमारे राज में एक भी मंत्री और अधिकारियों पर एक भी आरोप नहीं लगे।

सरकार राजस्थान के सतत और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध:पटेल

पंचायत और निकाय चुनाव में पूर्ण बहुमत से आने का दावा:-
पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर बोले कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। जेन-जी और युवाओं को लेकर कहा कि कांग्रेस जेन-जी को समझ नहीं पा रही है। पीएम ने महिलाओं को आरक्षण दिया और जबकि कांग्रेस ने इसमें संशोधन का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि हमारी मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति महिला हैं। कांग्रेस ने राजस्थान में कभी महिलाओं और युवाओं को प्रतिनिधित्व नहीं दिया। हमारे सारे युवा मुख्यमंत्री हैं,वे अपना एक बता दें। कांग्रेस केवल दिखावा करती है।