पीएचईडी हैल्पर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो शख्स गिरफ्तार
जोधपुर,पीएचईडी हैल्पर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो शख्स गिरफ्तार। शहर के व्यास पार्क स्थित जलदाय विभाग में कार्यरत हैल्परों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को खांडाफलसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों से पूछताछ के साथ चाकू बरामदगी के प्रयास जारी है। खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि गत दिनों रामऋषि गढ़ी सिवांची गेट निवासी प्रकाश जोशी पुत्र मानमल जोशी की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी।वह व्यास पार्क स्थित जलदाय विभाग के कनिष्ठ कार्यालय में लगा हुआ है। वह शाम के समय में सप्लाई के लिए साइट पर जा रहा था। उसके साथ में हैल्पर गगन मित्तल भी था।
यह भी पढ़ें – आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश
यह दोनों जब विभाग से बाइक लेकर निकले तब लोकेश नाम के शख्स ने उन पर चाकू से हमला किया। हमले में प्रकाश जोशी जख्मी होने लगा तो गगन ने बीचबवाव किया। आरोपी लोकेश ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। लोकेश के साथ में दो अन्य जिनमें राहुल नाम का शख्स था और तीनों बुलेट लेकर आए थे। हमला करने के बाद आरोपी भाग गए।
पुलिस ने बताया कि मामला राजकार्य में बाधा का दर्ज किए जाने के बाद अब आरोपी राजबाग हरिजन बस्ती सूरसागर निवासी लोकेश पुत्र मुकेश वाल्मिकी और राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर निवासी राहुल पुत्र सज्जन वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है। इनके तीसरे साथी का पता लगाया जा रहा है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

