जोधपुर, त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन की गाइडलाइन की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ ज्वॉइंट एनफोर्समेंट टीम उत्तर का अभियान जारी रहा। टीम ने दो और प्रतिष्ठानों को सीज किया और 35 लोगों के चालान काटकर ग्यारह हजार पांच सौ रुपए का जुर्माना वसूला।

नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जॉइंट एनफोर्समेंट टीम उत्तर ने शनिवार को कार्यवाही जारी रखी। उपायुक्त उत्तर शैलेंद्र सिंह और एसीपी शिवनारायण चौधरी की टीम ने महामंदिर में कानजी दूध भंडार और माता का थान क्षेत्र में महेश एजेंसी नामक दुकानों को सीज करने की कार्यवाही की।
कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करने पर 35 चालान बनाकर ग्यारह हजार पांच सौ रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण प्रभारी मोहन किशन व्यास, सुरेश हंस, सह प्रभारी आशीष चावरिया मौजूद थे।
ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में कोविड-19 व ब्लैक फंगस में लाभार्थियो को दी बड़ी राहत
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

