वीकेंड कफ्र्यू के दूसरे दिन भी सडक़ों पर पसरा सन्नाटा

जोधपुर, वीकेंड में शनिवार को पुलिस ने ओर सख्ती दिखाई। हालांकि शहरवासी अब स्वयं लॉकडाउन के जानकार हो गए है इसलिए वह बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जो बाहर निकल रहा है पुलिस उन पर सख्ती बरत रही है। पुलिस की सख्ती और शनिवार का अवकाश होने के कारण सड़क़ों पर ट्रैफिक कम नजर आया। गर्मी का असर भी नजर आ रहा है। इस वजह से आज सड़क़ें सूनी दिखाई दी।

राज्य सरकार ने इस बार लगाए त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन के तहत वीकेंड कर्फ्यू की समयाविध बढ़ा दी है। त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन की गाइडलाइन के अनुसार वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार दोपहर 12 बजे से लागू होकर मंगलवार सुबह 5 बजे तक रहेगा।

वीकेंड कर्फ्यू के दूसरे दिन शनिवार अवकाश होने का असर जोधपुर शहर में साफ नजर आया। वीकेंड कर्फ्यू और शनिवार के सार्वजनिक अवकाश होने के कारण आज अन्य दिनों की अपेक्षा सड़क़ों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। इससे पहले सुबह ग्यारह बजे अनुमत दुकानें बंद हो गई। उसके बाद दोपहर में बेवजह सड़क़ों पर निकले लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और उनके चालान काट डाले। अति आवश्यक सेवाओं वालों को छोड़ अन्य वाहन चालकों के पुलिस ने चालान बनाए।

ये भी पढ़े – राजस्थान मॉडल में महिला उत्पीड़न की घटनाएं आम- शेखावत

Similar Posts