Doordrishti News Logo

फर्जी आरसी बनाने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार,एक ट्रक बरामद

अंतरराज्यीय वाहन चोरी मामला

जोधपुर, शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी व फर्जी आरसी बनाने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से एक ट्रक बरामद किया है। थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि अंतरराज्यीय वाहन चोरी व फर्जी आरसी बनाने वाले गिरोह के तीन शातिर ठगों को पूर्व में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई तीन क्रेटा कार व 24 हैवी व्हीकल व एक क्रेटा कार की फर्जी आरसी बरामद की थी। आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई।

इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक चोरी का ट्रेलर गुडगांव से मोरबी गुजरात की तरफ जा रहा है। जिस पर सीएचबी थाना पुलिस ने जिला सिरोही के अनादरा क्षेत्र में नाकाबंदी करवाकर चोरी का ट्रेलर व ड्राइवर जीतू शर्मा को दस्तयाब किया। बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त ट्रेलर पूर्व में गिरफ्तार राजेंद्र यादव के भाई मुकेश यादव ने खरीद कर नई दिल्ली में ट्रेलर की चोरी की झूठी एफआईआर दर्ज करवाकर उसके बाद ट्रेलर के फर्जी रजिस्ट्रेशन राजेंद्र यादव के भाई मुकेश यादव के नाम विक्रम यादव ने करवा दिए थे।

सीएचबी थाना पुलिस ने गिरोह के दो और सदस्य जयपुर के शाहपुरा थानान्तर्गत चिमनपुरा करनी सागर निवासी ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले राजेंद्र यादव पुत्र रामचंद्र यादव और सीकर जिले के खंडेला थानान्तर्गत पिपलोदा का बास निवासी ट्रक चालक जीतू शर्मा पुत्र मालीराम तिवाड़ी को गिरफ्तार करते हुए ट्रेलर बरामद किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026