Doordrishti News Logo

रामदेवरा जातरू की संदिग्ध मौत, पाली के सबइंस्पेक्टर व एएसआई पर हत्या का आरोप

  • सितंबर की घटना, लूट का भी आरोप
  • अदालत से मिले इस्तगासे पर जोधपुर में केस दर्ज

जोधपुर, पाली जिले के आशापुरा नगर के एक रामदेवरा जातरू की गत सितंबर माह में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। वक्त घटना शव की पहचान भी नहीं हुई थी। तब शव को कार्रवाई के लिए हिंदू सेवा मंडल को सौंपा गया था। वह सितंबर में पाली से अपने घर से रामदेवरा दर्शनार्थ निकला था। जोधपुर में 12वीं रोड बोंबे मोटर चौराहा के पास में बेहोशी की हालत में मिला था। एंबुलेंस 108 की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब परिजन ने उसकी मौत को लेकर पाली जिले के एक सबइंस्पेक्टर, एएसआई और अन्य पुलिस कर्मियों पर हत्या किए जाने और अज्ञात पर लूट का आरोप लगाते हुए सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी है।

अदालत से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने हत्या करने, सबूत मिटाने और लूट के साथ एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है। सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि दरअसल एक व्यक्ति गत 7 सितंबर को 12वीं रोड स्थित बोंबे मोटर चौराहा के पास में बेहोशी हालत में मिला था। तब उसे एंबुलेंस 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर 8 सितंबर को उसकी मौत हो गई। वह अज्ञात था। इस पर उसकी पहचान के काफी प्रयास किए गए। बावजूद इसके पहचान नहीं हो पाई। इस पर कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद में हिंदू सेवा मंडल को सुपुर्द कर दिया गया।

शव अज्ञात होने पर प्रदेश भर में पहचान के लिए उसकी फोटो को रिलीज करवाया गया। बाद में पाली जिले के एक थाने में परिजन पहुंचे थे। वक्त घटना मृतक के हाथ पर कैलाश/संतोष गुदा हुआ मिला था। पास में कोई सामान नहीं था। इसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पाली जिले के एक थाने में संभवत: परिजन की तरफ से गुमशुदगी दर्ज करवा रखी थी। पड़ताल के बाद परिजन ने उसकी पहचान कर ली। उसके भाई पाली जिले के आशापुरा नगर के रहने वाले लक्ष्मणराम पुत्र जोगाराम मेघवाल ने पहचान की। जबकि शव का डिस्पोजल सितंबर में ही कर दिया गया था।

मगर अब मृतक के भाई लक्ष्मणराम ने कोर्ट में इस्तगासा दायर कर बताया कि उसकी कैलाश/संतोष की हत्या की गई है। इसमें पाली जिले के एक सबइंस्पेक्टर ओमप्रकाश एवं एएसआई मुकेश के साथ अन्य पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही जोधपुर में किसी शख्स पर लूटपाट किए जाने का आरोप भी है। उसके पास में मोबाइल और सामान था जो नहीं मिला। घटना को लेकर पूर्व में पुलिस ने लक्ष्मणराम के बयान भी लिए थे। जिसमें कैलाश को मधुमेह का रोगी बताया गया और तबीयत ठीक नहीं रहना भी बताया गया था। मगर अब उसने कोर्ट के जरिए हत्या और एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज करवाया है। जांच एसीपी स्तर के अधिकारी की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026