Doordrishti News Logo

शनिधाम शास्त्रीनगर में सिंदुरिया बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा आयोजन

जोधपुर, चमत्कारी दक्षिण मुख सिगनापुर सिद्ध शनि पीठ शनिधाम शास्त्री नगर में तेल और सिंदूर चढ़ाने की चमत्कारिक दक्षिण मुख सिंदुरिया बालाजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से दोपहर में की गई। दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पंडित नक्षत्र ओझा, पंडित सुशील व्यास, पंडित दीपक, पंडित मनीष, पंडित राजन और पंडित धर्म आंशु के आचार्यत्व में गणपति भजन नवग्रह पूजन, मातृका पूजन, अष्टदल भोजन नांदिमुख श्रादृ सर्वतो भद्र मंडल पूजन के साथ समस्त ग्रहों, समस्त देवताओं हनुमान जी, शनिदेव का महायज्ञ किया गया।

शनिधाम के महंत श्रीमाली पंडित हेमंत बोहरा ने बताया कि सिंदुरिया बालाजी की मूर्ति अद्भुद चमत्कारिक है, जिस पर तेल और सिंदूर चढ़ाने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होगी। मंगल और शनिवार को सिंदूर और तेल चढ़ाया जा सकता है। गुरुवार 18 नवंबर को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ तथा शुक्रवार 19 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के अवसर पर दोपहर 1:00 बजे विजय अभिजीत मुहूर्त में सिंदुरिया बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ हुआ तथा बालाजी जी को भोग लगाया गया। इस अवसर पर 101 ज्योति की महाआरती की गई। महंत हेमंत बोहरा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के अवसर पर मूर्ति स्थापना करना अत्यंत फलदायक कहा गया है। शनिवार को सुंदरकांड का पाठ और सवामणि का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026