Doordrishti News Logo

दो बच्चियों को अगवा कर दुष्कर्म, नारी निकेतन भेजा

जोधपुर, जिले में रहने वाली एक महिला ने अपनी दो बच्चियों के अपहरण और उनके साथ दुष्कर्म किए जाने का प्रकरण पुलिस में दर्ज करवाया है। इनकी मां की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी गई। लापता बच्चियां बाद में पुलिस के पास में पहुंची थी। मगर मां के आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने चाइल्ड केयर वालों को बुलाया। जिस पर बच्चियों को बाद में नारी निकेतन भेज दिया गया। फिलहाल प्रकरण में जांच आरंभ की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले घर से दो बच्चियां निकल गई थी। बच्चियों के लापता होने पर उनकी मां थाने पर आई थी और इस बारे में शिकायत देकर गई। बाद मेें अगले दिन बच्चियां खुद पुलिस स्टेशन पर आ गई। मां के आने पर उसने दो युवकों पर बच्चियों से दुष्कर्म की बात कहते हुए केस दर्ज करवाया। पुलिस ने चाइल्ड केयर हैल्प लाइन को सूचना दी। जिस पर बाद में बच्चियों को नारी निकेतन भेज दिया गया। बच्चियों की मां की तरफ से दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो में केस दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: