Doordrishti News Logo

हत्या के बाद धुंधाडा में बाजार बंद एमडीएमएच मोर्चरी में परिजन एकत्र

  • बजरी माफियाओं का झगड़ा
  • नहीं उठाया शव
  • एक आरोपी दस्तयाब
  • गांव में पुलिस जाब्ता तैनात

जोधपुर,शहर के निकट लूणी तहसील के धुंधाड़ा गांव में गुरूवार की देर रात बजरी माफियाओं के एक झगड़े में एक युवक की हत्या कर दी गई। बाद में हत्या के आरोपी भाग गए। बुरी तरह जख्मी युवक को देर रात मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। इधर रात से ही धुंधाड़ा गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। आज सुबह परिजन और रिश्तेदार के साथ कई ग्रामीण एमडीएम अस्पताल में जमा हो गए। इधर धुंधाडा गांव में भी बाजार बंद रहे। दोपहर तक एक आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जाना सामने आया है। अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।
सोहनराम विश्रोई नाम के शख्स को पुलिस हिरासत में लिया जाना बताया गया है।

पुलिस ने बताया कि गुरूवार की देर रात 11 बजे के आस पास गाड़ीयों में सवार कुछ लोगों ने ओमाराम पटेल नाम के व्यक्ति की कार को टक्कर मारी थी। फिल्मी स्टाइल मेें इनके बीच में टकराव हुआ था। बाद में ओमाराम की गाड़ी खनन क्षेत्र नदी में गिर गई, मगर ओमाराम गाडी में ही फंसा रह गया था। उसके साथ वाले वक्त घटना भाग गए थे। वापिस आकर देखा तो वह गाड़ी में फंसा हुआ बुरी तरह जख्मी हालत में मिला था। तब उसे मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया। सूचना के साथ ही पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे। ओमाराम पटेल की देर रात एक बजे मौत हो गई।

इधर घटना से क्षुब्ध धुंधाड़ा गांव में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन के साथ प्रतिष्ठानों को बंद रखा। एमडीएम मोर्चरी में भी परिजन और ग्रामीण एकत्र हो रखे थे। धुंधाड़ा गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि सोहनराम नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि लूनी क्षेत्र में बजरी के खनन को लेकर विवाद होता रहा है। रात में भी विवाद का कारण यही बना था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: