निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से दो महिला श्रमिक घायल

जोधपुर, शहर के डाली बाई मंदिर क्षेत्र में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से दो महिला श्रमिक घायल हो गई। दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

 दीवार ढहने श्रमिक घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार डाली बाई मंदिर क्षेत्र में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान वहां कुछ कारीगर व मजदूर काम कर रहे थे। तब मकान के एक हिस्से की दीवार भरभरा कर ढह गई। इस दीवार के गिरते ही इस पर बनी आरसीसी की छत भी एक धमाके के साथ नीचे आ गिरी।

 दीवार ढहने श्रमिक घायल

दीवार गिरते ही वहां काम कर रहे कुछ मजदूर भागने में सफल रहे, लेकिन महिला श्रमिक पूनम व पायल भाग नहीं पाई और मलबे के नीचे दब गई। अन्य लोगों ने हाथों हाथ दोनों को बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल में लेकर गए। पूनम के कूल्हे व पायल के पांव की हड्डी टूट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झंवर निवासी ठेकेदार मदनलाल से पूछताछ की। मामले में जांच की जा रही है।

>>> जेडीए ने विभिन्न स्थानों से हटाए अवैध अतिक्रमण

Similar Posts