Doordrishti News Logo

सड़क हादसों में दो की मौत

जोधपुर,सड़क हादसों में दो की मौत। शहर के निकट मथानिया थाना क्षेत्र में हुई सडक़ दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिए। मथानिया पुलिस ने बताया कि मतोड़ा थानान्तर्गत बिरसालू खुर्द स्थित धनानियों का बास निवासी सुखराम पुत्र देरामाराम ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसका चचेरा भाई हणुताराम फूसाराम जाट तिंवरी गांव से अपनी बाइक पर निकल रहा था। तब एक कार चालक ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके चचेरे भाई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़िए- उम्मेद चौक में रंजिश के चलते बाइक को फूंका

इसी तरह देवता की ढाणी भवाद करवड़ निवासी संतोषराम पुत्र करना राम मेघवाल ने मथानिया पुलिस को बताया कि उसका भाई हीराराम अपनी बाइक से तिंवरी क्षेत्र से निकल रहा था। तब किसी अन्य बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल उसके भाई की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026