Doordrishti News Logo

स्वावलंबी भारत अभियान को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला शनिवार से

स्वदेशी जागरण मंच

जोधपुर,स्वावलंबी भारत अभियान को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला शनिवार से।स्वदेशी जागरण मंच की तरफ से स्वावलंबी भारत अभियान को लेकर कल से दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसके लिए मंच से जुड़े पदाधिकारी भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें – जेडीए में यातायात नियन्त्रण बोर्ड की बैठक सम्पन्न

मिथिलेश झा प्रांत सह प्रचार प्रमुख, जोधपुर स्वदेशी जागरणमंच मिथलेश झा और केन्द्र प्रभारी रमेश विश्नोई ने बताया कि जोधपुर प्रांत के द्वारा भी 20 और 21 जुलाई को काजरी के केंद्रीय सभागार में विचार वर्ग रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वालम्बी भारत अभियान जोधपुर प्रान्त के सरक्षक राधे श्याम रंगा करेंगे जबकि मुख्य अतिथि उद्यमी डॉ. पप्पूराम डारा होंगे।

स्वालंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक कमलेश गहलोत ने बताया कि इस विचार वर्ग में मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन कश्मीरी लाल,राष्ट्रीय सह संयोजक और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति राजकुमार मित्तल, अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख दीपक शर्मा प्रदीप,अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख प्रोफेसर डॉ धर्मेंद्र दुबे, राजस्थान के संयोजक डॉक्टर सतीश आचार्य साथ में जोधपुर के युवा उद्यमी विभिन्न संगठनों के दायित्ववान कार्यकर्ता इस विचार वर्ग में विभिन्न विषयों पर मंथन करेंगे और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराएंगे।

यह भी पढ़ें – शादीसुदा महिला से युवक ने की दोस्ती,अब महिला दे रही आत्महत्या की धमकी

स्वालंबी भारत अभियान के प्रांत प्रचार प्रमुख तुलछाराम सिवर ने बताया कि 20 और 21 जुलाई को होने जा रहे विचार वर्ग में लघु उद्योग भारती,सहकार भारती,सेवा भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सहकार भारती के साथ स्वदेशी जागरण मंच का भी योगदान रहेगा। इस विचार वर्ग में विभिन्न विषय जैसे युवा उद्यमिता,महिला उद्यमिता, सहकार द्वारा उद्यमता,जैविक उद्यमता,स्वदेशी मेले,स्वदेशी शोध संस्थान, स्वावलंबी भारत अभियान, 2047 के भारत के आर्थिक, सामाजिक,पर्यावरण लिए रोड मैप, स्वदेशी कोर इश्यूज, एफ पीओ आदि विषयों को लेकर विशेषज्ञ अपना उद्बबोधन देंगे।

Related posts:

शिवालयों में शिव का अभिषेक-बम-बम भोले के गूंजे जैकारे

August 11, 2026

सोने-चांदी के जेवर लूटने की वारदात का खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

16.25 लाख रुपए नकद बरामद तीन लग्जरी वाहन जब्त दो आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिकों ने वेल्डिंग विज्ञान को दिया नया आयाम

August 10, 2026

पिकअप पलटने से घायल बालक सहित दो लोगों की मौत

August 10, 2026

10 साल से फरार 15 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

August 10, 2026

दिल्ली में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यक्रम में सीए योगेश बिड़ला ने भगवद गीता पर रखे विचार

August 10, 2026

एमएमयू की बैठक में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा व निर्माण कार्यों पर चर्चा

August 10, 2026

वंदे भारत ट्रेनों से जोधपुर मंडल की बढ़ी कमाई

August 10, 2026