Doordrishti News Logo

डबल ट्रेप शूटिंग में जोधपुर के सैयद ज़ुनैद ने जीता सिल्वर मेडल

पिछले दो वर्षों से डबल ट्रैप में नेशनल चैंपियन है सैयद जुनैद

जोधपुर,डबल ट्रेप शूटिंग में जोधपुर के सैयद ज़ुनैद ने जीता सिल्वरमेडल। बाईस्वी राजस्थान स्टेट शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप-2024 में जोधपुर के उभरते हुए शूटर सैयद जुनैद ने शानदार शूटिंग का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया है।जुनैद ने यह पदक चैंपियनशिप की डबल ट्रैक स्पर्धा में प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें – शादीसुदा महिला से युवक ने की दोस्ती,अब महिला दे रही आत्महत्या की धमकी

जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में आयोजित इस प्रतियोगिता में जुनैद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 49 टारगेट हिट किए। स्वर्ण पदक विजेता ने भी इतने ही निशाने साधे लेकिन तकनिकी कारणों से ज़ुनैद को रजत पदक पर संतोष करना पड़ा।

उल्लेखनीय है की शूटिंग की डबल ट्रैप स्पर्धा में सैयद जुनैद पिछले काफी सालों से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है वह पिछले दो सालों से इस स्पर्धा में नेशनल चैंपियन है। अब आगामी नेशनल चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए उसने स्टेट चैंपियनशिप से अच्छी शुरुआत कर दी है।

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026