Doordrishti News Logo

दो दिवसीय किसान महोत्सव सम्पन्न

  • 20 हजार से अधिक किसानों ने कृषि की आधुनिक तकनीक देखी
  • कृषक कल्याण के लिए सरकार कर रही भरसक प्रयास

जोधपुर,कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय किसान महोत्सव शनिवार को सम्पन्न हो गया। इसमें बड़ी संख्या में आए किसानों ने कृषि,पशुपालन और इनसे संबंधित क्षेत्रों के बारे में नवीनतम व लाभकारी तकनीक तथा नवाचारों की जानकारी पायी और इनसे संबंधित सफल किसानों के अनुभवों को सुना। इसके साथ ही सरकार की कृषि विकास योजनाओं से भी किसान रूबरू हुए।

इस दो दिवसीय महोत्सव में जोधपुर, बाड़मेर,पाली,सिरोही,जालौर, जैसलमेर,बीकानेर,हनुमानगढ़, गंगानगर,चूरु और नागौर जिलों के 20 हजार 400 से अधिक किसान सम्मिलित हुए। किसानों ने उत्साह से कृषि,बागवानी,पशुपालन,डेयरी, मत्स्यपालन व कृषि विपणन की विश्वस्तरीय तकनीकों के बारे में विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की।

ये भी पढ़ें- स्मार्ट फार्म में कृषकों के लिए नवीन तकनीकों का प्रदर्शन-कृषि मंत्री

महोत्सव के समापन अवसर पर संभागीय आयुक्त कैलाशचन्द मीना ने किसान महोत्सव की आशातीत सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे किसानों को नवीन प्रयोगों,नवाचारों और अधिकाधिक लाभकारी खेती के लिए जरूरी विषयों की जानकारी मिली है और इससे कृषि तथा इससे जुड़ी हुई गतिविधियों में और अधिक समृद्धि प्राप्त की जा सकेगी। इससे किसानों के कल्याण को सम्बल मिला है तथा क्षेत्र में कृषि के माध्यम से किसान वर्ग में खुशहाली का विस्तार होगा। संभागीय आयुक्त ने कहा राज्य सरकार कृषक कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। महोत्सव आयोजन के माध्यम से किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीक,अत्याधुनिक कृषि यंत्रों और पशुओं की उन्नत नस्ल से रूबरू कराया गया है ताकि किसानों एवं पशुपालकों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

इस अवसर पर कृषि आयुक्त गौरव अग्रवाल,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा,कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बीआर चौधरी सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला कृषक उपस्थित थे।
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त मीना ने बेहतर आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और प्रमुख आयोजकों को स्मृति चिह्न भेंट किए।

ये भी पढ़ें- बैंक ऑफ बड़ौदा रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न

स्मार्ट फार्म में हुआ वैज्ञानिक तकनीकों का सजीव प्रस्तुतीकरण

महोत्सव में दो हजार 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्मित स्मार्ट फार्म प्रदेश भर से आए हजारों किसानों के लिए दोनों दिन विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस कार्यक्रम में राजस्थान संरक्षित खेती मिशन की प्रदर्शनी में किसानों को ग्रीन व सेड नेट हाउस, लॉ टनल और प्लास्टिक मल्च की उपयोगी जानकारी दी गई। इसी प्रकार सूक्ष्म सिंचाई मिशन में फार्म पॉण्ड, डिग्गी,सामुदायिक जल स्रोत,साइट विशिष्ट पोषक तत्व प्रबंधन,न्यू जनरेशन टेक्नोलॉजी ऑटो सेंसर, फर्टिगेशन के उपयोग की लाइव डेमोंसट्रेशन के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। इनके साथ ही फसल सुरक्षा मिशन में आवारा पशुओं से फसलों में होने वाले नुकसान से बचाव के लिए तारबंदी के लिए किसानों को समझाया गया। इसी प्रकार बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन मे हाइब्रिड नेपियर घास की सजीव प्रदर्शनी की गई।

महोत्सव में विकास उद्यानिकी मिशन के बगीचे लगाकर किसानों को उपयोगी जानकारियां उपलब्ध कराई गई। किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़े, इसके लिए सौर ऊर्जा पम्प परियोजना के बारे में किसानों को सजीव प्रस्तुतीकरण कर आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

जाजम चौपाल में किसानों को मिली राहत

महोत्सव में कृषि जाजम चौपाल में विशेषज्ञों द्वारा किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत कृषि तकनीकी, बीज,उर्वरक,फार्म पॉन्ड से जल संरक्षण और कीटनाशक रसायन आदि की बारीकी से जानकारियां दी गई एवं किसानों ने विशेषज्ञों से मौसमी प्रकोप से फसलों में लगने वाले कीटनाशकों से बचाव के लिए संवाद किया। विशेषज्ञों ने तारबंदी, फार्म पॉण्ड,डिग्गी,फसल बीमा योजना के बारे में भी किसानों को उचित जानकारी प्रदान की गयी। किसानों को राज किसान सुविधा ऐप की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया।

उद्यानिकी की जाजम चौपाल हुई

उद्यानिकी फसलों की उन्नत खेती व मधुमक्खी पालन,फल व सब्जी फसलों का फसलोत्तर प्रबंधन, हाईटेक तकनीक तकनीक द्वारा अनार,बेर,अंजीर,पपीता एवं मेहंदी की खेती के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने सोलर पंप से बिजली,संरक्षित खेती मिशन,ड्रिप स्प्रिंकलर एवं मिनी स्प्रिंकलर पर अनुदान के बारे में किसानों को आवश्यक जानकारी प्रदान की।
किसानों ने खरपतवार के रोकथाम के लिए विशेषज्ञों से संवाद किया एवं विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

पशुपालन की जाजम चौपाल

पशुपालन की जाजम चौपाल में पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन के लिए पशुओं के पोषण की उन्नत तकनीक और दुधारु पशुओं का प्रबंधन एवं इनका नस्ल सुधार के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई। पशुपालकों की अतिरिक्त आमदनी बढ़ाने के लिए भेड़ व बकरी पालन की सलाह दी गई। इनके साथ ही पशुपालन विभाग की मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना,पशु मित्र योजना,पशुपालन क्रेडिट कार्ड के बारे में भी पशुपालकों को बताया गया। पशुपालकों ने लंबी व अन्य बुजुर्गों का प्रबंधन करने के लिए विशेषज्ञों से संवाद किया एवं विशेषज्ञों ने उचित रोकथाम की जानकारी प्रदान की।

100 से अधिक स्टॉल्स पर उपयोगी जानकारी

संभाग स्तरीय किसान महोत्सव में 100 से अधिक स्टॉल लगाकर किसानों को ऊर्वरक,मशीनरी के उपयोग,नवीन तकनीक,उन्नत बीजों की जानकारी,एग्री सेक्टर से जुड़े उद्योग लगाने के साथ विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपयोगी जानकारी दी गयी।

ये भी पढ़ें- ज्योतिषी सलाह लेने को उमड़ी पत्रकारों की भीड़

उन्नत नस्ल के पशुओं का प्रदर्शनफ़J

किसान महोत्सव में पशुपालकों के लिए उन्नत नस्ल के पशुओं का प्रदर्शन किया गया, जिसमें मुर्रा नस्ल के भैंस वंशिका भीम दोनों ही दिन आकर्षण का केंद्र बना रहा। महोत्सव में ब्लेक ब्राउन,चिलचिला,ग्रेजाइंट नस्ल के खरगोश,साहीवाल,थारपारकर,गीर नस्लीय गौवंश के साथ सिरोही व सोजत नस्ल के बकरे-बकरी सहित अन्य पशुओं की सजीव प्रदर्शनी में पशु पालकों ने उपयोगी जानकारियां प्राप्त की।

कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी में दिखा उत्साह

महोत्सव में किसानों के कार्य को सुलभ करने करने के लिए कृषि यंत्रों की वृहद प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने बेकोहो लोडर,फर्टिलाइजर ब्रॉड कास्टर,रिज बेड प्लांटर,लेजर लैंड लेवलर,अर्थ ऑगर,रीपर कम बाइंडर, एयर ऐसीस्टेड स्पेयर,पावर हैरो,ब्रश कटर और ट्रैक्टर सहित अनेक कृषि उपकरणों को देखा और इनके बारे में विवरण पाया।

फिल्म प्रदर्शन,साहित्य वितरण हुआ

महोत्सव में बीज,ऊर्वरक,सिंचाई एवं उन्नत विधाओं की जानकारी के लिए बनाई गयी उपयोगी फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। इसके अलावा कृषि, पशुपालन उद्यानिकी से जुड़ी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी का साहित्य कृषकों को दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026