Doordrishti News Logo

अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान

जोधपुर,अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान। शहर के निकटवर्ती बोरानाडा स्थित नारनाडी गौशाला के पास किसी वाहन चालक की लापरवाही से युवक की जान चली गई। इस बारे में मृतक के भाई की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।
बोरानाडा पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें – द्वितीय चरण के लिए शुक्रवार को 3 प्रत्याशियों ने किए 7 नामांकन प्रस्तुत

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: पश्चिम बंगाल हाल विजय टिम्बर बोरानाडा में काम करने वाले संजीत लामा पुत्र मेहला लामा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई देवकुमार लामा बाइक से नारनाडा गौशाला होते हुए आ रहा था। तब किसी वाहन चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया। अज्ञात वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: