जोधपुर में दो दिवसीय भारतीय कविता उत्सव 20-21 जून को
- 5 भाषाओं के नामचीन कवि जुटेंगे
- ताज हरि पैलेस में होगा आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में दो दिवसीय भारतीय कविता उत्सव 20-21 जून को। राम्मत संस्थान जोधपुर के तत्वावधान में 20-21 जून को ताज हरि पैलेस में दो दिवसीय ‘भारतीय कविता उत्सव’ होगा।
कविता उत्सव में मराठी, राजस्थानी,पंजाबी,गुजराती और संस्कृत भाषा के नामचीन कवि अपनी रचनाएं सुनाएंगे। प्रवेश केवल आमंत्रण पत्र द्वारा होगा।
उद्घाटन सत्र
शुक्रवार 20 जून को 10:30- 11:30 तक उद्घाटन सत्र होगा। जिसके मुख्य अतिथि उदयन वाजपेयी और अध्यक्ष मनमोहन सिंह होंगे। परिकल्पना अर्जुनदेव चारण की है,संयोजन गजेसिंह राजपुरोहित कर रहे हैं।
मरीज पर कीमोथेरेपी असर करेगी या नहीं पहले ही पता चल जाएगा
प्रथम सत्र
शुक्रवार को 12:00-1:30 बजे मराठी कविता का सत्र होगा, जिसकी अध्यक्ष पद्मजा शर्मा होंगी। कविता पाठ: श्रीधर नांदेड़कर,मीनाक्षी पाटिल, नामदेव कोली करेंगे। संयोजन: राजेन्द्र बारहठ का रहेगा।
द्वितीय सत्र
2:30-4:00 बजे राजस्थानी कविता पाठ होगा जिसके अध्यक्ष गजेसिंह राजपुरोहित होंगे। कविता पाठ राजेश कुमार व्यास,ओम नागर,प्रकाशदान चारण करेंगे। संयोजन: संतोष चौधरी का रहेगा।
तृतीय सत्र
4:30-6:00 बजे से होगा।
जिसमें पंजाबी कविता पाठ किया जाएगा। इसके अध्यक्ष सत्यनारायण होंगे। कविता पाठ: मनमोहन सिंह,तरसेम,गगनदीप सिंह करेंगे। संयोजन: मनीषा डागा का रहेगा।
चतुर्थ सत्र
रविवार 21 जून को 10:00- 11:30 बजे चतुर्थ सत्र होगा जिसमें गुजराती कविता पाठ किया जाएगा,जिसकी अध्यक्षता प्रख्यात कवि व गीतकार दिनेश सिन्दल करेंगे। कविता पाठ:भाग्येश झा,हरीश मीनाश्रु,यग्नेश दवे करेंगे। संयोजन: लता खत्री का रहेगा।
पंचम सत्र
12:00-1:30 बजे संस्कृत कविता पाठ होगा,जिसके अध्यक्ष कौशलनाथ उपाध्याय होंगे। कविता पाठ: हर्षदेव माधव,प्रवीण पंड्या,कौशल तिवारी करेंगे। संयोजन: हरि सिंह राजपुरोहित का रहेगा।
समापन सत्र
3:00-4:00 बजे समापन सत्र होगा जिसके मुख्य अतिथि भाग्येश झा,अध्यक्ष हर्षदेव माधव होंगे। आभार: दीपक भटनागर और संयोजन: प्रकाशदान चारण का रहेगा।
आयोजकों के अनुसार उत्सव का उद्देश्य भारतीय कविता की भाषाई विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि को एक मंच पर लाना है। साहित्य प्रेमियों के लिए यह भारतीय काव्य की विभिन्न धाराओं से रूबरू होने का अनूठा अवसर होगा।
